फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   List of Brides will be provided after marriage.

शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हनों की बनेगी सूची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
List of Brides will be provided after marriage.
रुद्रपुर कलक्ट्रेट का निरीक्षण करते डीएम युगल किशोर पंत। - फोटो : RUDRAPUR
शादी के बाद दुल्हन बनकर ऊधमसिंह नगर जिले में पहुंची महिलाओं की सूची बनाई जाएगी, जिससे मतदाता पुनरीक्षण का कार्य बेहतर ढंग से किया जा सके। नवनियुक्त डीएम युगल किशोर पंत ने निर्देश दिया है कि किसी भी व्यक्ति का नाम दो जगह दर्ज नहीं होना चाहिए। इसके लिए शादी कर जिले में पहुंची महिलाओं का नाम पूर्व जगह से कटवाया जाए। इससे पहले जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कलक्ट्रेट पहुंचकर शहीद ऊधमसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान डीएम को गार्ड आफ ऑनर भी दिया गया।
विज्ञापन

एक दिसंबर को चार्ज लेने के बाद डीएम ने बृहस्पतिवार से कार्य शुरू किया। डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुरानी हो चुकी अलमारियां व कुर्सियों को पेंट करने तथा अनावश्यक सामान को स्टोर में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का नाम दो जगह दर्ज न हो, इसका ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

डीएम ने तहसील, आपदा कंट्रोल रूम, उपभोक्ता फोरम आदि का निरीक्षण किया। सीएम हेल्पलाइन के मामले शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम जयभारत सिंह, ललित नारायण मिश्र, ओसी कलेक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, तहसीलदार नीतेश डागर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, निष्पक्ष कराएं जाएंगे चुनाव
रुद्रपुर। नवनियुक्त डीएम युगल किशोर पंत सड़कों के गड्ढे और शहर की गंदगी पर भी गंभीर दिखे। प्रेस वार्ता के दौरान डीएम ने दोनों समस्याओं पर चिंता जाहिर करते हुए इसे प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया है। बृहस्पतिवार को एपीजे कलाम सभागार में वार्ता के दौरान डीएम ने कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट यहां न फैले, इसके हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष तरीके से हल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed