{"_id":"5e33219e8ebc3e4b455fb68a","slug":"linter-collapses-in-the-godhrai-program-seven-injured-kashipur-news-hld371571172","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदभराई कार्यक्रम में भरभराकर गिरा लिंटर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदभराई कार्यक्रम में भरभराकर गिरा लिंटर, सात घायल
विज्ञापन
घायल।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। गोद भराई कार्यक्रम के समय मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे के साथ नीचे गिरकर छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला काजीबाग कटोराताल निवासी शिवकुमार ने अपनी छोटी पुत्री का रिश्ता पीरूमदारा निवासी हीरालाल के पुत्र के साथ तय किया है। बृहस्पतिवार को शिवकुमार ने घर पर ही गोदभराई का कार्यक्रम रखा। पीरूमदारा से करीब 25 महिला-पुुरुष समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम घर की छत पर चल रहा था। इस दौरान करीब 20 से 25 लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम शुरू होते ही अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया, जिसमें पीरूमदारा निवासी लक्ष्मी (55) पत्नी हीरालाल, विनीतापाल (23) पत्नी मनोज पाल, कोटद्वार निवासी रीनापाल (33) पत्नी राजूपाल, मुरादाबाद निवासी ऊषा पाल (24) पत्नी सुंदरलाल, आशा (40) विजयपाल, काजीबाग कटोराताल निवासी कमलेश (55) पत्नी अशोक कुमार, विमला (70) पत्नी प्रताप मलबे के साथ गिर कर घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कटोराताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। घटना के बाद से पुलिस ने लिंटर के नीचे कमरों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
चिकित्सक डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि मुरादाबाद निवासी घायल आशा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई है। अन्य सभी को भर्ती कर लिया गया है। सभी की हालत में सुधार है।
तीन दशक पुरानी छत नहीं झेल पाई अधिक भार
काशीपुर। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन दशक पुराने मकान की छत मिट्टी से बनी थी, जिसके ऊपर लिंटर और मार्बल डाला गया था। चर्चा है कि कार्यक्रम के दौरान छत पर वजन अधिक होने के कारण लिंटर गिर गया होगा। शिवकुमार पुत्री की शादी के बाद घर को तोड़कर नवनिर्माण कराते लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय लिंटर के नीचे कमरे में कोई नहीं था।

घायल।- फोटो : KASHIPUR

घायल।- फोटो : KASHIPUR

घायल।- फोटो : KASHIPUR

घायल।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती घायल महिला।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में गिरा हुआ मकान का लिंटर। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : KASHIPUR