फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Like a cracked cylinder explosion in Preet Vihar, houses damaged

प्रीत विहार में विस्फोट की तरह सिलेंडर फटा, मकान क्षतिग्रस्त

Thu, 27 Aug 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Thu, 27 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग के बाद सिलेंडर विस्फोट की तरह फट गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि आसपास के मकान भी हिल गए। आग से करीब छह लोग झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मकान स्वामी के मुताबिक आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


 प्रीत विहार कालोनी निवासी जावेद अंसारी सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। प्रीत विहार में उसका दोमंजिला मकान है। इसमें बाबू, समीर और शब्बीर किराए पर रहते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाबू की पत्नी फरजाना गैस सिलेंडर में खाना बना रही थी। इसी बीच गैस के रिसाव से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। यह देख फरजाना डर गई और शोर मचाते हुए बाहर आ गई। इस पर बाबू के साथ ही मकान स्वामी की पत्नी आत्मा और अन्य किराएदारों के अलावा पड़ोसी भी बाहर आ गए और जानकारी ली। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। यही नहीं कमरे में रखे करीब पांच किलो के सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। इस पर उन्होंने मकान से सामान निकालना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि जब तक वे सामान को बाहर निकालते तब तक दोनों सिलेंडर गर्म होने से विस्फोट के साथ फट गए। सिलेंडर फटते ही मकान की दीवारें ताश की गड्ढी की तरह ढह गईं। साथ ही सामान निकाल रहे बाबू, फरजान अली, याकूब, भोपाल सिंह प्रजापति, मुजीउद्दीन, रहमान आग से झुलस गए। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीएफओ एनएस कुंवर, एफएसओ हरीश गिरी, रंपुरा चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह दमकल और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान स्वामी जावेद के मुताबिक सिलेेंडर फटने से मकान के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही आग से जलकर करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बाद में सभी झुलसे लोगों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed