फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Life was saved but life became dependent on crutches

Udham Singh Nagar News: जान तो बच गई लेकिन बैसाखियों के सहारे हो गई जिंदगी

Sat, 12 Jul 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Life was saved but life became dependent on crutches
काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड फैक्टरी हादसे में गंभीर रूप से घायल रोहित की जान तो बच गई लेकिन बाकी जिंदगी अब बैसाखियों के सहारे ही उन्हें चलना पड़ेगा। हादसे में एक पैर (नीचे से) कटकर अलग हो गया है। दूसरे पैर की हड्डी बुरी तरह टूटी है और शरीर झुलस गया है। एक हाथ और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें मौत के मुंह से तो निकाल लिया, लेकिन अभी ठीक होने में लंबा समय लगेगा।
विज्ञापन

सूर्या फैक्टरी में बृहस्पतिवार को हुए हादसे में मुरादाबाद के थाना भगतपुर मानपुर के चकठीरीया निवासी रोहित पुत्र कलुआ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया कि वह उस दौरान हाइड्रोजन सिलिंडर के पास थे इसलिए उनके ज्यादा चोट आई है।
विज्ञापन

रोहित के भाई सोवित ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:30 बजे कंपनी वालों ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद पूरा परिवार आयुष्मान अस्पताल पहुंच गया। यहां रोहित की हालत देखकर उसकी पत्नी सोनिया और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह शाम से सुबह तक बिलख-बिलखकर रोती रहीं। दोनों को शुक्रवार दोपहर में घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोवित ने बताया कि रोहित की उम्र 25 वर्ष है। उसका एक डेढ़ साल का बेटा है। रोहित दो भाई और चार बहन हैं। एक बहन की अभी शादी नहीं हुई है। सोवित ने बताया कि वह टांडा की एक कंपनी में काम करता है जबकि रोहित आठ वर्ष से सूर्या फैक्टरी में ही काम कर रहा था। वह काशीपुर के हरियावाला में अकेले रहता था। चार-पांच दिनों में घर परिवार वालों से मिलने जाता था। बताया कि हादसे वाले दिन सुबह उसकी अपनी पत्नी सोनिया से बात हुई थी।


दो दिन से भूखा था रोहित
रोहित ने हादसे के एक दिन पहले से कुछ नहीं खाया था। वह सुबह खाना बनाकर टिफिन लेकर फैक्टरी गया था। लंच से पहले ही हादसा हो गया। ऐसे में रोहित को जब शुक्रवार को होश आया, तो वह खाना मांगने लगा। डॉक्टरों की सलाह पर उसे दाल दी गई लेकिन भूख लगने पर वह दोबारा खाना मांगने लगा। सोवित ने बताया कि रोहित बुधवार को फैक्टरी से ड्यूटी के बाद बिना खाना खाए ही सो गया था।



फैक्टरी में दो सौ कर्मचारी लौटे कार्य पर
सूर्या रोशनी लिमिटेड कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि फैक्टरी में फिलामेंट प्लांट, डाउन लाइटर और स्टोर रूम को बंद कर रखा है। अन्य बिल्डिंग में काम शुरू हो गया है। बताया कि करीब 200 कर्मचारी ड्यूटी पर आए है। अभी घटना की जांच चल रही है। टीम ने मौके पर आकर शुक्रवार को भी जांच की है। मृतक के परिजनों की आर्थिक सहायता दी गई है। घायल का इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed