फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   License renewal process from Mandi Committee till 30th

Udham Singh Nagar News: मंडी समिति से लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया 30 तक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
License renewal process from Mandi Committee till 30th
जसपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति ने थोक एवं फुटकर व्यापारियों के फर्मों के लाइसेंस नवीनीकरण के कार्य की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। समिति कार्यालय ने व्यापारियों को सूचना के माध्यम से 30 जून तक लाइसेंस नवीनीकरण कराए जाने के लिए आवेदन मांगा है। मंडी सचिव शैलेंद्र माहरा ने बताया कि आढ़ती, मिल कारखाना, आरा, धान एवं रूई मशीन, आटा एवं मसाला चक्की, एक्सपेलर, मापक, थोक एवं फुटकर आदि लाइसेंसधारी व्यापारियों के लाइसेंस की अवधि 30 जून को समाप्त हो रही है।
विज्ञापन

कृषि वर्ष 2024-25 के नवीनीकरण के लिए व्यापारी को लाइसेंस शुल्क एवं जरूरी प्रपत्र समिति कार्यालय में जमा कराना होगा अन्यथा निर्धारित तिथि के बाद विलंब शुल्क से लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष के लिए लाइसेंस एवं प्रपत्र शुल्क के रूप में 251 रुपये निर्धारित हैं। पांच हजार रुपये प्रतिभूति एवं अल्पवचत सहित अन्य अभिलेख जमा करने होंगे। निर्धारित प्रार्थना पत्र सहित लाइसेंस शुल्क जमा कराने से पहले अध्यावधिक प्रपत्र 6 एवं प्रपत्र 9 के जारी प्रतिपर्ण, मासिक विवरण, देय मंडी शुल्क, विकास सेस, दुकान, गोदाम किराया, ब्याज व विलंब शुल्क व्यापारियों को कार्यालय में जमा कराना जरूरी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed