{"_id":"63f0c2f267906787f001855d","slug":"lepord-guldar-sitarganj-news-c-8-1-56390-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधम सिंह नगर: तेंदुए ने गौशाला में तीन मवेशियों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधम सिंह नगर: तेंदुए ने गौशाला में तीन मवेशियों को मार डाला
Sat, 18 Feb 2023 05:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज। गुरुनानकनगरी वनकुइंया गांव निवासी जसवंत सिंह की गौशाला में 15 मवेशी बंधे थे। बृहस्पतिवार देर सायं तेंदुए ने गौशाला में बंधी दो बछियों और एक बछड़े को मार डाला। जानवरों की आवाज सुनकर जसवंत सिंह और आसपास के लोग पहुंचे। तेंदुए के लगातार गांव में आने और अब गौशाला में मवेशियों पर हमले से गोठा, गुरुनानकनगरी और आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत ने बताया कि जसवंत सिंह की गौशाला के पास पग चिह्न मिले हैं। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया। संवाद
विज्ञापन