{"_id":"7ef187b0a037a6d0451305652d685a96","slug":"legislators-in-prison-and-in-house-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पांडेय जेल में और चोर घर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पांडेय जेल में और चोर घर में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ गूलरभोज।
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय के घर दिनदहाड़े तीन चोर प्लंबर बनकर घुस गए। शक होने पर घरवालों ने उनसे लेपटाप सहित कीमती बरामद कर जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्राम संतोषनगर स्थित विधायक अरविंद पांडेय के आवास में शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी और पुत्र अतुल पांडेय दिनेशपुर किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी बीच तीन युवक पलंबर बनकर उनके आवास पहुंच गए। तीनों ने घर में मौजूद ड्राइवर कुलविंदर को बताया कि पानी की लीकेज की शिकायत पर वह मरम्मत करने आए हैं। तीनों युवक अंदर आते ही लेपटॉप, टंकी फिटिंग का नया सामान सहित और कीमती समान बांधने लगे। वे भागने की फिराक में ही थे कि विधायक पुत्र अतुल पांडेय घर पहुंच गए। उसे तीनों पर शक हुआ और टंकी का समान भेजने वाले बिट्टू यादव से उक्त युवकों के बारे में जानकारी ली। उसके मना करने पर अतुल ने तीनों युवकों को रोक लिया। सूचना पर अन्य क्षेत्रवासी भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने तीनों की जमकर धुनाई की। उनसे लेपटॉप सहित अन्य सामान बरामद कर लिया। युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों में गदरपुर वार्ड नं. सात निवासी जफर, केलाखेड़ा निवासी सिकंदर और शमी बताया। घटना की तहरीर अतुल पांडेय ने पुलिस को सौंप दी है। चौकी प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट ने कहा कि मामला गंभीर है युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन