{"_id":"596fa9024f1c1b1b118b45b6","slug":"late-night-firing-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को चली गोलियां, बुजुर्ग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को चली गोलियां, बुजुर्ग गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, नानकमत्ता।
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों पक्षों के बीच खेत की मेड़ को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार आधी रात को तूल पकड़ गया। इस दौरान अंधाधुंध गोलीबारी हुई, जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को खटीमा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 नामजदों और आठ-दस अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम जंगल जोगीठेर निवासी शमशेर सिंह पुत्र महावीर सिंह और गांव के ही अजमेर सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह के बीच खेत की मेड़ को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। मंगलवार रात इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान गोली लगने से भूपेंद्र सिंह (60) घायल हो गया।
परिजन उसे खटीमा सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे रुद्रपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गोलीबारी की सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार और प्रतापपुर चौकी पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को देख गोलीबारी थम गई और सभी मौके से गए। लोगों के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से बारह राउंड गोलियां चली हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
बुधवार को शमशेर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भूपेंद्र सिंह, अजमेर सिंह, सतपाल सिंह, शेर सिंह, निशान सिंह, दिलबाग सिंह और आठ-दस अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 307 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, दूसरे पक्ष के अजमेर सिंह की तहरीर पर महावीर सिंह, शमशेर सिंह, रजवंत सिंह, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा, जगदीश सिंह, गुरमेज सिंह, सतवंत सिंह और सतनाम सिंह के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 504 और 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कुमार ने बताया कि घटनास्थल से तीन कारतूस के खोखे मिले हैं। कहा कि आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी धरे जाएंगे।