{"_id":"57ab6a3b4f1c1bb461ee5e52","slug":"lalkuan-delhi-intercity-release-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं-दिल्ली इंटर सिटी की समय सारणी जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं-दिल्ली इंटर सिटी की समय सारणी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल आंदोलन के अगुवा रहे केशव कुमार पासी ने बताया कि लालकुआं से दिल्ली आनंद बिहार इंटर सिटी ट्रेन की समय सारणी पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी कर दी है। ट्रेन का शुभारंभ 13 अगस्त का विशेष गाड़ी के रुप में लालकुआं से सुबह 10:30 बजे रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
यह 16 अगस्त से सप्ताह में दो दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार को नियमित रुप से चलेगी। लालकुआं से सुबह 4:30 बजे चलकर रुद्रपुर सिडकुल हाल्ट 4:42 बजे, गुलरभोज 4:55 बजे, बाजपुर 5 बजकर 8 मिनट, काशीपुर सुबह 6:08 बजे, मुरादाबाद सुबह 7:35 बजे, गाजियाबाद सुबह 10:27 बजे और आनंद बिहार 11 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
उसी दिन आनंद बिहार से दोपहर 2:05 बजे, गाजियाबाद से 2:35 बजे, मुरादाबाद से शाम 5:05 बजे, काशीपुर शाम 6:45 बजे, बाजपुर शाम 7:40 बजे, गुलरभोज 7:58 बजे, सिडकुल हाल्ट रात्रि 8:10 बजे, लालकुआं रात्रि 8:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 9 डिब्बे, टू एस के 6 डिब्बे, एसी चेयर कार का एक डिब्बा, एसएलआर के दो डिब्बे सहित 18 डिब्बे होगें। ट्रेन पीपलसाना, अमरोहा, हापुड़ में भी रुकेगी।