फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lal Singh Re elected as Roadways Workers Union

Udham Singh Nagar News: लाल सिंह दोबारा बने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष

Mon, 21 Aug 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 21 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Lal Singh Re elected as Roadways Workers Union
डिपो को अन्यत्र स्थापित करने का संगठन ने किया विरोध
विज्ञापन

काशीपुर। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वार्षिक चुनाव चुनाव पर्यवेक्षक सुभाष मिश्रा, प्रमोद बर्गली, भूपाल दत्त जोशी की देखरेख में संपन्न हुआ। लाल सिंह को लगातार दूसरी बार शाखा अध्यक्ष चुना गया।
सोमवार को रोडवेज परिसर में वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चालक सरवत यार खां व बिट्टू सिंह को शाखा उपाध्यक्ष, सूरज मेहरा को शाखा मंत्री, भुवन चंद्र पांडे व मनोहर लाल को संयुक्त मंत्री, अमृत सिंह लहरी को कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार को संगठन मंत्री, अनवर कमाल को क्षेत्रीय प्रतिनिधि बनाया गया। रामनरेश, बाबर अली, मो. तासिम, अनिल कुमार सिंह, वीर सिंह, राज कुमार, भारत सिंह व राम किशोर सैनी कार्यकारिणी सदस्य बने। कार्यकारिणी को चुनाव पर्यवेक्षकों ने पद-गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

इससे पहले चुनाव से पहले बैठक में मंडलीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल, मंडलीय मंत्री आन सिंह जीना ने समस्याओं पर मंथन किया। जिसमें काशीपुर डिपो को अन्यत्र स्थापित न करने, बसों का बेड़ा बढ़ाने, बंद पड़े मार्गों पर बसें चलाने, काशीपुर-नैनीताल रूट पर दो बस चलाने की मांग की। हर महीने 7 तारीख तक वेतन देने, मकान किराया भत्ते का लाभ निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को देने, परिवहन निगम में कार्यरत सभी संविदा, विशेष श्रेणी चालक-परिचालक व बाह्य स्रोत तकनीकी कर्मचारियों का नियमितीकरण करने की मांग की गई। नवनिर्वाचित डिपो अध्यक्ष लाल सिंह व मंत्री सूरज मेहरा ने मंडलीय प्रबंधक (संचालन) को मांगों का मांग पत्र भेजा। वहां पर मंडलीय प्रतिनिधि श्याम सिंह शाही, अमित जंगवाल, सुभाष मिश्रा, प्रमोद बर्गली, भूपाल दत्त जोशी, गुलशेर अली, रिजवान अहमद, प्रगट सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed