फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lakshmi was given to make the women of self-help group skilled

Udham Singh Nagar News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दक्ष बनाने के लिए मिली लक्ष्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi was given to make the women of self-help group skilled
रुद्रपुर। ‘एनआरएलएम’ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न विधाओं में दक्ष किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 2.37 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

इसमें महिलाओं को वित्तीय और सामाजिक समावेशन, सामुदायिक क्षमता निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इसका मकसद है कि महिलाओं को हर विधा में दक्ष कर दिया जाए, ताकि उन्हें अपने स्वरोजगार में अड़चनें न आएं। साथ ही इसका लाभ विभाग को भी प्राप्त हो। इसमें विभिन्न मदों के लिए सरकार ने दो करोड़ 37 लाख 56 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसमें सामाजिक लामबंदी योजना में क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण व समूह गठन के लिए 81.32 लाख, वित्तीय समावेशन में वित्तीय साक्षरता और जागरूकता कैंप, बैंक सखी, बीसी सखी के प्रशिक्षण के लिए 30.04 लाख, सामुदायिक प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण में फार्म फील्ड स्कूल प्रशिक्षण, शैक्षिक भ्रमण, कार्यशाला के लिए 42.52 लाख की धनराशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सामाजिक समावेशन में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के लिए 3.41 लाख, लखपति दीदी के लिए प्रशिक्षण में 13.66 लाख, पंचायती राज व सामुदायिक संगठन युगपतिकरण में कार्यशाला, बैठक और प्रशिक्षण के लिए 3.85 लाख, खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता मद में 3.49 लाख और लैंगिक समानता के लिए 3.34 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed