{"_id":"6855b7d922f3a0820606a37e","slug":"lack-of-orthopedic-specialist-has-crippled-the-facilities-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-126182-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से सुविधाओं की कमर टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से सुविधाओं की कमर टूटी
Sat, 21 Jun 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। वर्ष 2005 में पीएचसी से परिवर्तित होकर साल 2005 में अस्तित्व में आया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर चिकित्सकों के साथ ही संसाधनों की कमी से भी जूझ रहा है। सीएचसी में एक साल से रिक्त हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद पर नियुक्ति नहीं हो सकी है। इससे क्षेत्र की करीब दो लाख की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सीएससी में आयुष विंग के अलावा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित सात पद स्वीकृत हैं। इसमें फिजिशियन, महिला रोग व बाल रोग विशेषज्ञ नियुक्त हैं, जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। एक साल पहले हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजीव चौहान को काशीपुर स्थानांतरित कर दिया गया था, उनके स्थान पर किसी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो सकी है। गंभीर मरीजों को रुद्रपुर, बाजपुर और काशीपुर जाना पड़ता है या फिर निजी अस्पताल पर निर्भर होना पड़ता है।
अल्ट्रासाउंड तक की सुविधा नहीं
सीएचसी में मेडिकल ऑफिसर, सर्जन, एनेस्थीसिया, गाइनकॉलॉजिस्ट, सीटी स्कैन एवं अल्ट्रासाउंड की कमी खलती है। वार्ड बॉय के दो और स्वच्छक का एक पद रिक्त चल रहा है। क्षेत्र की जनता पिछले काफी समय से अल्ट्रासाउंड मशीन को स्थापित किए जाने की मांग कर रही है। रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत न होने की स्थिति में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर जाना पड़ता है। मरीजों के लिए पैथोलॉजी में जांच की सुविधा है लेकिन लैब में तकनीशियन व अटेंडर की कमी है। सीएचसी से गदरपुर और आसपास की करीब दो लाख से अधिक की आबादी स्वास्थ्य लाभ लेती है।
विज्ञापन
सीएचसी में चिकित्सकों और संसाधनों की कमी के लिए निदेशालय को पत्राचार करके अवगत कराया जाता है। रेडियोलॉजिस्ट सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां शासन स्तर से होनी है। - डाॅ. संजीव सरना, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी