फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   lack of codtors in Hospital.

ओहदा बढ़ाकर महंगा कर दिया उपचार, पर यहां तो डॉक्टरों का अभाव है सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
lack of codtors in Hospital.
खटीमा का नागरिक चिकित्सालय। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। नया वित्तीय वर्ष होने के साथ ही शुक्रवार से खटीमा नागरिक अस्पताल की ओपीडी का पर्चा भी महंगा हो गया है। खटीमा नागरिक अस्पताल में अब तक ओपीडी का पर्चा 14 रुपये में बनता था, जो अब बढ़ाकर 28 रुपये कर दिया गया है, लेकिन तराई के सीमांत क्षेत्र में बनाए गए नागरिक चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। सर्जन, ईएनटी, चर्म रोग और मनोरोग विशेषज्ञों समेत कर्मचारियों के सृजित पदों में से आधे पद खाली हैं।
विज्ञापन

दिसंबर-2017 में नागरिक चिकित्सालय की स्थापना की गई थी। अस्पताल में विशेषज्ञों व सर्जन से लेकर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों के करीब 152 पद सृजित हैं। वर्तमान में 77 पदों पर सर्जन, फिजीशियन व स्वास्थ्य कर्मचारी नियुक्त हैं, जबकि 78 पद रिक्त हैं। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों की भारी कमी की वजह से अस्पताल आने वाले मरीजों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। गंभीर रोगियों व एक्सीडेंटल केसों में अधिकांश मरीजों को विशेषज्ञ न होने पर बाहरी शहरों के लिए रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

-खटीमा नागरिक अस्पताल से जुड़े हैं 32 उपकेंद्र
-2.48 लाख की आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मा
-नागरिक अस्पताल में हर दिन 650 की ओपीडी
-इमरजेंसी में आते हैं 15 से 20 मरीज
मौजूद सुविधाएं:-
सीटी स्कैन।
एक्स-रे-मशीन।
पैथोलॉजी।
अल्ट्रासाउंड मशीन।
छह वैंटीलेटर।
11 बेड का आईसीयू।
तीन एंबुलेंस।
अटल आयुष्मान कार्ड।
-रिक्त पद
पद सृजन रिक्त
सर्जन - 02 - 01
फिजीशियन- 02 - 01
ईएनटी - 01 - 01
चर्म रोग विशेषज्ञ- 01 - 1
सिटी स्कैन टेक्नीशियन- 01 - 1
पैथोलॉजिस्ट- 01 - 1
पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ- 01 - 1
मनोरोग विशेषज्ञ- 01 - 1
चिकित्साधिकारी- 09 - 04
डेंटल हाइजिनिस्ट- 01 - 1
ईसीजी टेक्नीशियन- 01 - 1
उपचारिका- 24 - 19
-विशेषज्ञों, डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों के खाली के पदों पर नियुक्ति के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है। शासन से विशेषज्ञों व डॉक्टर मिलने पर खाली पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। अस्पताल में अभी एक सर्जन, एक फिजीशियन व पांच चिकित्साधिकारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुनीता चुफाल, सीएमओ ऊधमसिंह नगर।
नागरिक अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा मिल गया है। इससे मरीजों की स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा। पूर्व में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता सीडीओ करते थे। अब प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। एक अप्रैल से ओपीडी पर्ची 28 रुपये कर दी गई है। पूर्व में ओपीडी पर्ची 14 रुपये थी। इसके अतिरिक्त एक्स-रे अल्ट्रासाउंड आदि के शुल्क में वृद्धि नहीं हुई है।
-डॉ. सुषमा नेगी, सीएमएस नागरिक अस्पताल खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed