फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Labour License Cancel

Udham Singh Nagar News: 20 साल में पहली बार श्रमिक सप्लाई करने वाली फर्म के लाइसेंस रद्द

Wed, 10 May 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Labour License Cancel
रुद्रपुर। सिडकुल की स्थापना के 20 साल बाद पहली बार श्रम विभाग ने श्रमिक सप्लाई करने वली दो फर्म का लाइसेंस रद्द किया है। बीते चार अप्रैल को रुद्रपुर में विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने अशोक लेलैंड में श्रमिक उपलब्ध करा रहे ठेकेदारों पर आरोप लगाकर फर्मों के साथ ही श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाए थे कि अशोक लेलैंड कंपनी में श्रमिक उपलब्ध करा रहे कई ठेकेदार श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। आरटीआई के माध्यम से जवाब मिला कि किसी और कार्य के लिए पंजीकृत फर्म कर्मचारियों से दूसरा काम करा रही है। आरोप लगाए थे कि ठेका फर्म ने फर्जी तरीके से सैकड़ों डिप्लोमाधारियों को स्थायी नौकरी का आश्वासन देकर वर्ष 2015 से 2021 तक चार साल के लिए कंपनी में सीनियर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त किया था। चार साल बाद उन्हें हटा दिया गया, जबकि फर्म इन पदों पर नियुक्ति के लिए अधिकृत ही नहीं थी। फर्म केवल लोडिंग-अनलोडिंग के लिए पंजीकृत है। कंपनी के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। कांग्रेस नेता हरीश पनेरु ने बताया कि अन्य ठेका फर्म भी किसी और कार्य के लिए पंजीकृत हैं। विधायक व कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद श्रमायुक्त ने मामले की जांच बैठाई थी। सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि मैन पावर सप्लाई करने वाली संस्था रेड रैम मैनपावर और लायम फ्लैक्सी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। सिडकुल में श्रमिक सप्लाई करने वाली संस्थाओं के खिलाफ पहली बार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed