फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kumaon Regiment troops learned modern weapons drive in the US

अमेरिका में कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने सीखा आधुनिक हथियार चलाना

Fri, 02 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Fri, 02 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 यूएस आर्मी और कुमाऊं रेजीमेंट की छठी बटालियन के संयुक्त युद्ध अभ्यास में भारतीय जवानों ने नाइट विजन और आधुनिक हथियार चलाना सीखा। अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान, इराक आतंकवाद और भारतीय सेना के जवानों ने पूर्वोत्तर कश्मीर को लेकर आतंक मचाने वाले आतंकवादियों और विद्रोहियों से लोहा लेने के गुर सीखे।
  अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के यूएस आर्मी बेेस कैंप में 12 से 27 सितंबर तक संयुक्त युद्ध अभ्यास हुआ। जिसमें उत्तराखंड के कुमाऊं रेजीमेंट-6 के ब्रिगेडियर जनरल जीएस जमवाल, मेजर जनरल धर्मवीर राणा और शरद कपूर के नेतृत्व में जवानों ने अमेरिकी सेना के साथ अभ्यास किया। 15 दिन तक चले इस युद्ध अभ्यास में सैनिकों ने आतंकवाद विरोधी आपरेशन, नागरिक सहायता, बंधक स्थितियों या क्विक रिएक्शन आदि का प्रशिक्षण लिया। कुमाऊं सेना के सूत्रों के मुताबिक अभ्यास के दौरान अमेरिकी व कुमाऊं रेजीमेंट भारतीय सेना के जवानों ने टैंक, मैगजीन समेत कई अत्याधुनिक हथियार चलाना सीखे।

विज्ञापन

  अभ्यास के दौरान कुमाऊं के जवानों ने आतंकवाद की स्थिति से निपटने के लिए अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर एक इमारत में प्रवेश कर हॉलीवुड के फिल्म दृश्य की तरह फायरिंग और अपने रेडियो सेट पर संवाद स्थापित किया। जो काफी सराहनीय रहा। सही मायनों में ये युद्ध अभ्यास संयुक्त राष्ट्र शांति के लिए आतंकवादियों से लोहा लेने पर आधारित था। कुमाऊं के जवानों ने अमेरिका के नाइट विजन को भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed