{"_id":"626ae06b1d0d8062f5103271","slug":"kidnaping-of-miner-girl-in-rudrapur-rudrapur-news-hld460949862","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसे दिलाने के नाम पर मासूम का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोसे दिलाने के नाम पर मासूम का किया अपहरण
विज्ञापन
Kidnaping of Miner Girl in Rudrapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आठ साल की बच्ची के दिनदहाड़े अपहरण से हड़कंप मच गया। दूर का रिश्तेदार बताने वाला व्यक्ति घर में घुसकर बच्ची को समोसे दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं।
ट्रांजिट कैैंप थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर उनके घर में एक आदमी आया था। उसने खुद को उनका दूर का रिश्तेदार बताया। इसके बाद वह उनकी आठ वर्षीय बेटी को समोसे दिलाने ले गया। उसके बाद न वह वापस लौटा और न ही उनकी बेटी। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदार ने अपने आप को खुंडरा पीलीभीत का निवासी बताया था। उसने बताया था कि वह किसी आदमी को जलसे की दावत देने आया है। इसके बाद पड़ोस के लोगों ने देखा था कि वह उनकी बेटी को ई-रिक्शा में बैठाकर अपने साथ कहीं ले जा रहा है। दिनदहाड़े बच्ची के अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पीड़ित की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।
बुधवार शाम को तहरीर आने के बाद पुलिस टीमें गठित कर मामले की खोजबीन शुरु कर दी गई है। सीसीटीवी भी खंगालकर देखे गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में शिव नगर तक एक व्यक्ति बच्ची को रिक्शे में ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही फर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
-मंजूनाथ टीसी, एसएसपी।