{"_id":"604a66498ebc3ec39c36c6d6","slug":"kid-missing-since-18-months-kashipur-news-hld417846015","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 माह बाद भी नही लगा लापता बालक का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 माह बाद भी नही लगा लापता बालक का सुराग
विज्ञापन
लापता बालक आयुष।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। 18 माह से लापता बालक के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने कुंडा थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसएसपी को पत्र लिखकर लापता बालक की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
कुंडा थाने के गढ़ीनेगी स्थित प्रेमनगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र का आठ वर्षीय पुत्र आयुष वहीं एक पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। 24 जून, 2019 को दोपहर साढ़े तीन बजे वह अपने घर से खेलने जाने के लिए निकला था। उसे गढ़ीनेगी पुलिस चौकी के पास खेलते देखा गया था लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे डांटकर वहां से भगा दिया। काफी ढूंढ खोज के बाद भी बालक नहीं मिल सका।
उसके पिता ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। आसपास के थाना क्षेत्रों में बालक की गुमशुदगी से संबंधित इश्तेहार चस्पा किए जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बालक की बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जसपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में थाने का घेराव किया। इस मामले की जांच ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट, चंपावत की प्रभारी मंजू पांडे को सौंपी गई थी लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। बुधवार शाम बालक के परिजन भाजपा नेता आकांक्षा ठाकुर के साथ कुंडा थाना प्रभारी से मिले। उन्होंने एसएसपी को पत्र भेजकर लापता बालक की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है।