फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kichha resident Anil lost his life in Mana Avalanche chamoli

ठंडे हो गए परिजनों के असमान: माणा एवलांच में जान गंवाने वाले अनिल का होने वाला था रिश्ता, घर में शोक की लहर

Mon, 03 Mar 2025 10:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Mar 2025 10:45 AM IST
सार

माणा गांव में हिमस्खलन की चपेट में आए अनिल के अरमानों को बर्फ ने ठंडा कर दिया। बेटे के विवाह के लिए रिश्ता देख रही मां बिमला का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Kichha resident Anil lost his life in Mana Avalanche chamoli
अनिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

चमोली के माणा गांव में हिमस्खलन की चपेट में आए अनिल के अरमानों को बर्फ ने ठंडा कर दिया। बेटे के विवाह के लिए रिश्ता देख रही मां बिमला का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने बुढ़ापे के सहारे की मौत की खबर सुनकर पिता गमगीन है। गम की सैलाब को दबाए और आंखों में आंसुओं को छिपाकर वह पत्नी और बच्चों को तो दिलासा दे रहे हैं।

 

बरी गांव निवासी ईश्वरी प्रसाद ने रूंधे गले से बताया कि अनिल पहले हाईवे बनाने वाली गल्फार कंपनी में नौकरी करता था। अक्तूबर में उसने बार्डर क्षेत्र की एक कंपनी में नौकरी के लिए अपने साथियों के साथ माणा गांव जाने की बात कही थी। नौ अक्तूबर को अनिल अपने साथियों के साथ माणा गया था। शनिवार को जब माणा में बर्फबारी में कुछ लोगों की मौत की सूचना मिली तो चिंतित हो गए थे। वह हर पाल बेटे की सलामती की दुआ कर रहे थे लेकिन उसकी मौत की खबर ने उन्हें तोड़ दिया।

विज्ञापन

 

होली पर आने वाला था घर
ईश्वरी प्रसाद ने बिलखते हुए बताया कि 27 फरवरी को उनकी अनिल से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। वह वहां हो रही बर्फबारी फोन पर दिखा रहा था। बताया कि बेटा ने उन्हें होली के लिए दो मार्च से अवकाश पर आने की जानकारी दी थी। वह बेटे की शादी की तैयारी कर रहे थे। उसे देखने लड़की वाले भी आने वाले थे। उसकी मौत की सूचना से सपने तिनकों की तरह बिखर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घर में लगा शोक जताने वालों का तांता
युवक की मौत की सूचना पर घर में शोक जताने वालों का तांता लग गया। भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। सुरेश के अनुसार उन्होंने सीएम से परिजनों को मुआवजा दिलाने की बात कही है। अनिल के अलावा घर में तीन और भाई सुनील, निखिल और अजय हैं। सुनील और बहन नीतू की शादी हो चुकी है। ईश्वरी प्रसाद गांव में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोमवार तड़के मृतक का शव घर पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed