फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kichha MLA Tilak Raj Behad hit back at the allegations of former MLA Rajesh Shukla

Uttarakhand: विधायक तिलक राज बेहड़ का पलटवार, बोले- आखिर राजेश शुक्ला क्यों कर रहे हैं पैरवी?

Thu, 08 Feb 2024 02:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 08 Feb 2024 02:28 PM IST
सार

रुद्रपुर में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विधायिका का अपमान करने वाले अधिकारियों की पैरवी आखिर शुक्ला क्यों कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Kichha MLA Tilak Raj Behad hit back at the allegations of former MLA Rajesh Shukla
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विधायिका का अपमान करने वाले अधिकारियों की पैरवी आखिर शुक्ला क्यों कर रहे हैं। किच्छा जिले में अवैध खनन का गढ़ बन गया है और सबको पता है कि माफिया को कौन संरक्षण देता है। जहां तक अनैतिक कार्यों के लिए अधिकारियों पर दवाब बनाने का आरोप है तो वे किच्छा सीओ को पसंद नहीं करते हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना खत्म करेगी कांग्रेस, 1.5 लाख युवाओं को किया जाएगा भर्ती: सप्पल
विज्ञापन


दो साल में उन्होंने पांच या छह बार ही बात की होगी। चुनौती देते हुए कहा कि सीओ और एसडीएम से आज तक उन्होंने एक खनन का वाहन छुड़वाने की पैरवी नहीं की है। विशेषाधिकार हनन का मामला सदन में लाने का अधिकार विधायक को है और इस अधिकार को कोई नहीं छीन सकता है। उन्होंने शुक्ला को अगले चुनाव तक सब्र रखने की नसीहत दी। कहा कि अगर सब्र नहीं रख सकते तो मीठे फल की अपेक्षा भी न रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed