Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kichha-Khatima new railway line approved, line to be laid at a cost of Rs 350.85 crore

Rudrapur News: किच्छा-खटीमा नई रेल लाइन को मंजूरी, 350.85 करोड़ से बिछेगी लाइन

Tue, 14 Apr 2026 10:52 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 14 Apr 2026 10:52 AM IST
सार

उत्तर पूर्वी रेलवे की मंजूरी के बाद किच्छा-खटीमा नई रेल लाइन परियोजना को हरी झंडी मिल गई है जिसकी स्वीकृत लागत 350.85 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Kichha-Khatima new railway line approved, line to be laid at a cost of Rs 350.85 crore
रेल लाइन सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर पूर्वी रेलवे ने किच्छा-खटीमा नई रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 57.7 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी जिसकी स्वीकृत लागत 350.85 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक सूची के अनुसार परियोजना में 122.45 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय (कैपिटल), 20 करोड़ रुपये विशेष निधि (स्पेशल फंड) और 208.40 करोड़ रुपये डिपॉजिट मद के अंतर्गत खर्च किए जाएंगे। यह रेल लाइन जिले के किच्छा और सीमांत क्षेत्र खटीमा को सीधे और बेहतर रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।

विज्ञापन

इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुविधाएं मजबूत होंगी जिससे स्थानीय लोगों और कारोबारियों को राहत मिलेगी। साथ ही औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक गतिविधियों और कृषि क्षेत्र को भी गति मिलने की संभावना है। खटीमा जैसे सीमांत क्षेत्र तक रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक परियोजना को चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तकनीकी सर्वे, भूमि अधिग्रहण और प्रशासनिक औपचारिकताओं की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सभी आवश्यक मंजूरियां पूरी होते ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।



किच्छा-खटीमा रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिलना क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम है। 57.7 किमी लंबी इस लाइन से सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। परियोजना को चरणबद्ध तरीके से जल्द शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। - संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed