रुद्रपुर। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने ग्राम सभा नजीमाबाद पहाड़ी बस्ती मंदिर परिसर में विधायक निधि से बने चहारदीवारी, टाइल्स फर्श और चबूतरे के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र का हर गांव विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित हो चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ चुके किच्छा को मॉडल डिग्री कॉलेज देकर किच्छा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए शिक्षा सबका अधिकार को सार्थक किया। 15 वर्षों से निर्माणाधीन पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए डबल इंजन की सरकार ने एक महीने के अंतराल में 345 करोड़ रुपये की धनराशि का बजट स्वीकृत किया। इससे पूरे जिले को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वहां वरिष्ठ भाजपा नेता शेर सिंह विर्क, ग्राम प्रधान अजय साहनी, शेर सिंह विर्क संजू कोरंगा, अमित मर्तोलिया, दीवान सिंह, कश्मीर सिंह, दीपक कोरंगा, शेखर सिंह , विजय उपाध्यक्ष, बसन्ती कोरंगा, दीपा जोशी, सावंत सिंह समेत ग्रामीण मौजूद थे। ब्यूरो