खटीमा फाइबर्स का बायलर प्लांट सील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह टीम के साथ एसडीएम ऋचा सिंह से मिले और फाइबर्स की स्थिति से अवगत कराया। बाद में तहसीलदार राधेश्याम राणा के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम कारखाना परिसर पर पहुंची। आवश्यक पूछपाछ के साथ ही उच्च तापमान के लिए धान की भूसी जलाने वाले बायलर प्लांट के मुख्य मशीन को सील कर दिया। बताया गया कि इस मशीन से छह अन्य प्लांटों को चलाया जाता है।
इस दौरान टीम ने प्रदूषण संबंधी सैंपल भी लिये। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अधिकारी राकेश केसरी ने बताया कि यदि जांच में सब सही पाया जाएगा तो सील तोड़ दी जाएगी। वहां राजस्व निरीक्षक गिरवर सिंह, जीएम अचल शर्मा, पटवारी मोईद्दीन, लक्ष्मण सिंह चम्याल, भूपाल सिंह अधिकारी, मोहन सिंह आदि थे।