{"_id":"8210c768d00b055602b075b8fdb4da59","slug":"kelakedha-biker-teenager-crushed-by-a-tractor-trolley-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलाखेड़ा में ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार किशोर को कुचला, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलाखेड़ा में ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार किशोर को कुचला, बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
सरिये से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार किशोर को कुचल दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मय ट्रैक्टर-ट्राली के फरार हो गया। घटना से भड़के लोगों ने थाने का घेराव और जाम लगाकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस अफसरों से झड़प हो गई। लोगों के तेवर देख आसपास के थानों से पुलिस फोर्स बुलाई गई। थाने में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मंगलवार शाम केलाखेड़ा के वार्ड पांच निवासी जाकिर का 12 वर्षीय पुत्र नाजिम साइकिल से सामान लेने जा रहा था। मुख्य बाजार सरकड़ी तिराहे के पास सरिये से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक सरिये से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर फरार हो गया। खबर मिलते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस शव को थाने में ले जाने की बात कहकर सीधे पोस्टमार्टम के लिए ले गई। जिससे भड़के लोगों ने थाने में खूब हंगामा किया। पुलिस अफसरों से झड़प हो गई।
विज्ञापन
थाने में लोगों का हजूम लग गया। बताते हैं कि सरिए से भरी ट्रैक्टर ट्राली दोराहा की तरफ से जा रही थी। सूचना पर एसडीएम तीरथपाल सिंह, सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओपी शर्मा, थाना प्रभारी, सलाहउद्दीन सहित आसपास थानों क्षेत्रों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जाम लगने से हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किशोर की माता खुर्शीद जहां सहित अन्य परिजनों को रोरोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि सरिए से भरी ट्रैक्टर ट्राली को दोराहा पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि सीओ राजीव मोहन से इनकार किया है। मृतक की दो बहन और एक भाई है।
विज्ञापन