फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kavisha Chandra topped the race and long jump

Udham Singh Nagar News: कविशा चंद्रा दौड़ और लंबीकूद में रहीं अव्वल

Mon, 29 Dec 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 29 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kavisha Chandra topped the race and long jump
सुल्तानपुर पट्टी। एसएन शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज में न्याय पंचायत सरकड़ा में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बच्चों का खेल महाकुंभ प्रतिनिधि प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें अंडर-19 कबड्डी में 100 मीटर की दौड़ में सरोजनी तारावती इंटर कॉलेज काशीपुर की कविशा चंद्रा प्रथम स्थान और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें खो-खो में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजरौला प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर प्रथम और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजरौला द्वितीय स्थान पर रही। अंडर -14 में 600 मीटर दौड़ में गौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

3000 मीटर दौड़ में मोहम्मद रजा ने प्रथम और राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
खेल महाकुंभ में प्रथम अंडर-14 की 60 मीटर, 600 मीटर, खो -खो, कबड्डी, मुर्गा झपट और अंडर-19 में 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, चक्का गोला, भाला, लंबी कूद, कबड्डी और खो-खो खेल संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अमित ध्यानी, वीरेंद्र, रामाशीष चौहान, रेनू सिंह, अनिल कुमार, भगवत सिंह तडियाल, भरत सिंह रावत, जयदीप प्रेमी, शिवांकित लोचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed