फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur not afford the step-motherly treatment

काशीपुर के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं

Mon, 29 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने काशीपुर को जिला बनाने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने सरकार से काशीपुर को जिला घोषित करने की मांग दोहराई है। रविवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक में बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष हरीश नेगी ने कहा कि सरकार अब काशीपुर की उपेक्षा करने लगी है। जनता क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद रस्तोगी ने कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र ही जिले की घोषणा नहीं की तो अधिवक्ता घर-घर जाकर सरकार द्वारा किए जा रहे पक्षपात की जानकारी लोगों को देंगे। जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि काशीपुर की जनता सरकार के सौतेला व्यवहार को समझ चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब किसी भी नेता के झांसे में नहीं आएगी। तय हुआ कि जिला घोषित नहीं होने पर जन प्रतिनिधियों से इस्तीफा मांगने के  साथ ही सभी राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में एडवोकेट उमेश जोशी, भूपेंद्र गहलौत, विवेक मिश्रा, संदीप सहगल, मनोज जोशी, अनिल शर्मा आदि थे।
विज्ञापन




कांग्रेस को भी अहसास होने लगा है कि काशीपुर जिले की मांग से दूरी चुनाव में नुकसान कर सकती है। महानगर कांग्रेस कमेटी ने काशीपुर जिला बनाने की मांग को  लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का फैसला किया है। रविवार को महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि काशीपुर जिले की मांग 55 वर्ष पुरानी है। विकास की गति में तेजी लाने के  लिए जिला बनना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलने एक शिष्टमंडल  देहरादून भेजा जाय। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए काशीपुर जिला बनना  अनिवार्य है। बैठक में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश मेहरोत्रा, मनोज जोशी, सुरेश शर्मा, ब्रह्म पाल, संजय  चतुर्वेदी, अलका पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed