फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   E-rickshaw overturned on pit in road, death of plumber

सड़क में बने गड्ढे पर पलटा ई-रिक्शा, प्लंबर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned on pit in road, death of plumber
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
जसपुर। स्टेट हाईवे पर बनी पुलिया में हुए गहरे गड्ढे में गिरकर एक प्लंबर की जान चली गई। मजदूर शकील अपने घर के लिए सीमेंट की चादरें ई-रिक्शा पर लादकर गांव आ रहा था।
विज्ञापन

गड्ढे में ई-रिक्शा का टायर पड़ने से वह पलट गया और हादसे में शकील की मौत हो गई। दुर्घटना में ई रिक्शा चालक जख्मी हो गया। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया हे। मामले में खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ग्राम राजपुर निवासी शकील अहमद (24) पुत्र भूरा हुसैन प्लंबर था। बताते है कि वह अपने घर में जानवरों को बारिश धूप आदि से बचाने के लिए एक टिनशेड का निर्माण कर रहा था। शनिवार शाम वह जसपुर से सीमेंट से बनी चादरें लेने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने चादरों को ई-रिक्शा में लाद लिया और बैठकर गांव को आने लगा। बताते है कि कासमपुर मोड़ से आगे बनी पुलिया पर गहरे गड्ढे बने होने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने लगा तो शकील ने रिक्शा की छत पर रखी चादरों को रोकने की कोशिश की।
लेकिन सीमेंट की चादरें उस पर आ गिरीं। इससे शकील के सिर एवं नाक पर गहरी चोटें आई। वही ई-रिक्शा चालक भी जख्मी हो गया। राहगीरों ने किसी तरह से दोनों को चादरों के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। शकील ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। शकील की मौत से घर में कोहराम मच गया। रविवार सुबह शकील को पास के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

छह माह पहले हुआ था निकाह
जसपुर। ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली में रहकर शकील प्लंबर का काम करता था। छह माह पहले वह अपनी शादी के लिए घर आया था। तब से वह यहीं काम करने लगा। बताते हैं कि मार्च 2019 में उसका निकाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed