फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur history sheeter turned out to be the main accused in Lalkuan theft

Udham Singh Nagar: काशीपुर का हिस्ट्रीशीटर निकला चोरी का आरोपी, हल्दूचौड़ में 18 जून को हुई वारदात का खुलासा

Thu, 03 Jul 2025 11:05 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 03 Jul 2025 11:05 AM IST
सार

हल्दूचौड़ में गीता जोशी के मकान में घुसकर 18 जून की रात चोरी को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी शातिर हैं। पुलिस ने मंगलवार रात काशीपुर निवासी नाहिद खान और नूरुद्दीन को गिरफ्तार कर चुराए जेवर बरामद किए।

विज्ञापन
Kashipur history sheeter turned out to be the main accused in Lalkuan theft
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हल्दूचौड़ में गीता जोशी के मकान में घुसकर 18 जून की रात चोरी को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी शातिर हैं। पुलिस ने मंगलवार रात काशीपुर निवासी नाहिद खान और नूरुद्दीन को गिरफ्तार कर चुराए जेवर बरामद किए। नाहिद पर यूपी और उत्तराखंड में 17 मुकदमा भी दर्ज है।

विज्ञापन

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अपने कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बमेठा बंगर हल्दूचौड़ निवासी गीता जोशी से जानकारी लेने के बाद एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के अलावा एसओजी भी चोरों की तलाश में जुट गई थी। टीम ने सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें आरोपी कई लोगों से बातचीत करते दिखे। इस आधार पर 30 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई।

विज्ञापन

दोनों आरोपी चोरी का सामान बेचने हल्दूचौड़ आए थे। यहां पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इन्होंने अपना नाम काशीपुर के अली खां मोहल्ला निवासी नाहिद खान और कूचबिहार काशीपुर निवासी नूरुद्दीन बताया। । उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ थानों से रिकार्ड निकलवाया गया तो पता चला कि नाहिद खान काशीपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। चोरी, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे इस पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर का केस भी हुआ था नाहिद पर
नाहिद के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड में चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। वर्ष 2016 में कुंडा थाना में उस पर गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। एसएसपी ने कहा कि इन्हें पकड़ने वाली टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।



ये सामान बरामद
पुलिस को नाहिद खान के पास पीली धातु का एक मंगलसूत्र, दो झुमके, सफेद धातु की दो पायल, देसी तमंचा और एक कारतूस मिला। नुरूद्दीन के पास से पीली धातु का एक मंगलसूत्र, सफेद धातु का एक बिछुआ, बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed