फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur Bar Election

काशीपुर बार एसो. चुनाव के लिए मतदान 24 को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kashipur Bar Election
court88 MNM.jpg - फोटो : court88 MNM.jpg
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव 24 दिसंबर को होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए छह सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं। चुनावों के लिए शनिवार व रविवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 24 दिसंबर को मतदान के उपरांत उसी दिन मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

काशीपुर बार एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में शीतकालीन अवकाश से पूर्व चुनाव कराने पर सहमति बनी। शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी पराग नेगी ने कार्यक्रम घोषित कर दिया। बताया कि उत्तराखंड बार कौंसिल से बार एसोसिएशन के सदस्यों की अनुमोदित सूची शनिवार सुबह 10 बजे से पूर्व मिल जाएगी। 21 दिसंबर को दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही नामांकन दाखिल होंगे। 22 दिसंबर को भी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे। उसी दिन दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर दो बजे से सांय चार बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। 24 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद ढाई बजे से मतगणना और देर शाम तक परिणाम घोषित होंगे। अधिवक्ता रामकुमार शर्मा, ऋषि अग्रवाल, विजेंद्र गहलौत, अरविंद शर्मा, देवेंद्रजीत सिंह, असरार अहमद को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने शुरू किया प्रचार
काशीपुर। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह और पूर्व सचिव संजय चौधरी दावेदारी कर रहे है, जबकि सचिव पद के लिए संदीप सहगल और नृपेंद्र चौधरी के नाम की चर्चा में है। बार उपाध्यक्ष पद के लिए विधुशेखर शर्मा, संजय रूहेला व मनोज निगोतिया द्वारा दावेदारी की जा रही है। उपसचिव पद के लिए पवन वर्मा, अख्तर खान व शिवदत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर सनत पैगिया, ब्रजेश कुमार व सोहन सिंह दावेदारी कर रहे हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए अमित रस्तौगी, कैलाश बिष्ट व कुंदन शर्मा और ऑडिटर पद के लिए राकेश कुमार प्रजापति व दिनेश क्षत्रिय आदि दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed