{"_id":"6990d34447a843f50d0dead0","slug":"kanwariyas-started-arriving-at-moteshwar-mahadev-temple-and-other-shiva-temples-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-139271-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मोटेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों पर पहुंचने लगे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मोटेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों पर पहुंचने लगे कांवड़िये
Sun, 15 Feb 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। महाशिवरात्रि महापर्व पर नगर क्षेत्र के मोटेश्वर महादेव मंदिर, श्री नागनाथ मंदिर, श्री बांसियोवाला शिव मंदिर, श्री गंगेबाबा मंदिर, तीर्थ द्रोणासागर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर व डमरू वाले बाबा मंदिर में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। क्षेत्र के शिवालयों के आसपास मेले जैसे माहौल रहा और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के साथ कांवड़ के भजनों पर कांवड़िये थिरकते नजर आए। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का परिजनों ने तिलक लगाकर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और कुशलक्षेम जानी। मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर व चैती मेला परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया है। जहां पर शहर के शिवभक्तों ने अलग-अलग भंडारे का आयोजन किया। मेले में प्रसाद, खेल-खिलौने, खान-पान के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे झूले लगाए गए।
उधर, जसपुर खुर्द निवासी बाबू राम प्रापर्टी डीलर के आवास पर भंडारे का आयोजन किया गया। यहां मेयर दीपक बाली, विधायक हरभजन सिंह चीमा, राम मेहरोत्रा, आनंद प्रधान, पार्षद अनिल कुमार, समरपाल चौधरी, नरेंद्र चौधरी, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे। द्रोणा सागर डमरू वाले बाबा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। यहां मुख्य पुजारी पंडित विष्णु गोस्वामी, अजय चौहान, कृष्णानंद गोस्वामी, अक्षय नायक, गरिमा गोस्वामी, भगवती गिरी, गगन विनायक, आकांक्षा आदि कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहे।