फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kalyani Water Level Rises, Alert

Udham Singh Nagar News: कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों के घरों में घुसा पानी

Mon, 11 Sep 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 11 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kalyani Water Level Rises, Alert
किच्छा सरकारी अस्पताल गेट पर लबालब भरा पानी
रुद्रपुर। मूसलाधार बारिश होने के चलते रुद्रपुर की कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे नदी किनारे जगतपुरा, मुखर्जीनगर, भूतबंगला, रंपुरा आदि क्षेत्रों के घरों में पानी घुस गया है। तेज बारिश होने के चलते पानी की निकासी नहीं होने पर मुख्य बाजार में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। अग्निशमन कार्यालय में जलभराव हुआ। इस पर कर्मचारियों ने पंप की मदद से पानी की निकासी की।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में पानी की निकासी नहीं होने पर मेयर रामपाल सिंह, नगर निगम के एमएनए नरेश दुर्गापाल, एसएनए राजू नबियाल ने टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा और महामंत्री हरीश अरोरा ने बाजार की समस्या के बारे में बताया। टीम ने मौके पर जेसीबी को बुलाकर नाले की सफाई कराई। इससे कुछ हद तक व्यापारियों ने राहत की सांस ली। बाजार में कुछ दुकानों के बेसमेंट में जलभराव होने से व्यापारियों ने मोटर लगाकर पानी बाहर निकाला। संजयनगर के पास भी नगर निगम की ओर से नदी की सफाई की।
विज्ञापन


लोगों का कहना कल्याणी नदी के पास से हटना चाहिए अतिक्रमण
जगतपुरा में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है, हर बारिश में यही हाल है। नगर निगम की टीम को कल्याणी नदी के पास अतिक्रमण को हटाना चाहिए। -बलई विश्वास, नामित पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वर्षों से बारिश में जलभराव होने की समस्या झेल रहे हैं। नदी में समय-समय पर साफ-सफाई भी करानी चाहिए ताकि जलस्तर बढ़ने के बाद भी पानी आसानी से बहता रहे। -नीतो विश्वास, जगतपुरा।
-----------------
पानी बढ़ने पर सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील

कल्याणी नदी के किनारे रहने वालों को किया सतर्क
रुद्रपुर। भारी बारिश के चलते कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ गईं। इससे प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ट्रांजिट कैंप थाने की टीम के साथ कल्याणी नदी से सटे जगतपुरा के निचले क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने लाउडस्पीकर से लोगों से एतिहात बरतने और पानी बढ़ने पर सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की। आपदा प्रबंधक अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि बारिश से जनहानि की सूचना नहीं है। सभी तहसीलों के साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ अलर्ट हैं। शाम तक जिले में कहीं भी लोगों को शिफ्ट करने की स्थिति नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में राहत केंद्र बने हुए हैं। इधर पुलिसकर्मियों ने नाले में फंसी गाय का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई।

------


जसपुर - 53 मिमी

काशीपुर- 70 मिमी
बाजपुर- 108 मिमी
गदरपुर -110 मिमी
रुद्रपुर- 76 मिमी
किच्छा- 103 मिमी
सितारगंज- 54 मिमी
खटीमा- 53 मिमी

किच्छा सरकारी अस्पताल गेट पर लबालब भरा पानी

किच्छा सरकारी अस्पताल गेट पर लबालब भरा पानी

किच्छा सरकारी अस्पताल गेट पर लबालब भरा पानी

किच्छा सरकारी अस्पताल गेट पर लबालब भरा पानी

किच्छा सरकारी अस्पताल गेट पर लबालब भरा पानी

किच्छा सरकारी अस्पताल गेट पर लबालब भरा पानी

किच्छा सरकारी अस्पताल गेट पर लबालब भरा पानी

किच्छा सरकारी अस्पताल गेट पर लबालब भरा पानी

किच्छा सरकारी अस्पताल गेट पर लबालब भरा पानी

किच्छा सरकारी अस्पताल गेट पर लबालब भरा पानी

किच्छा सरकारी अस्पताल गेट पर लबालब भरा पानी

किच्छा सरकारी अस्पताल गेट पर लबालब भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed