फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jute Bag will empower People

Udham Singh Nagar News: आत्मनिर्भर बनने की राह में जूट बैग का मिला साथ

Tue, 10 Jun 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Jute Bag will empower People
हिंद स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घरों से कर रहीं डिजाइनर बैग तैयार
विज्ञापन

काशीपुर। छोटे-छोटे समूह के माध्यम से महिलाएं स्वयं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही हैं। साथ ही अपनी रुचि के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करके स्वरोजगार का रास्ता भी खोल रही हैं।
इसी प्रकार काशीपुर का हिंद स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद कर रहा है। इस समूह से 10 महिलाएं जुड़ी हैं। इनका काम जूट के डिजाइनर बैग बनाना है। घरों में महिलाएं अपने खाली समय में सुंदर-सुंदर बैग तैयार कर रही हैं। इन बैग को प्रदर्शनी, मेले व ऑर्डर पर सप्लाई कर रही हैं। इसके अलावा समूह की कुछ महिलाएं सिलाई-कढ़ाई का भी कार्य करती हैं। इससे भी उन्हें मुनाफा हो रहा है। समूह की संचालक मुबीना हुसैन ने बताया कि इस कार्य में रोजाना की कमाई तय नहीं है, हालांकि आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाएं अच्छी कमाई कर लेती हैं।
विज्ञापन


चार वर्षों से संचालित है समूह
मुबीना हुसैन ने बताया कि करीब चार वर्षों से समूह संचालित है। यहां सभी महिलाओं को सरकार के प्रोग्रामों के तहत प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद सभी महिलाएं अपने-अपने स्तर पर कार्य कर रही हैं। बताया आवश्यकता पड़ने पर समूह के सदस्य एक-दूसरे का सहयोग भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed