{"_id":"6484b79cde243e02c6027be6","slug":"jujitsu-trail-in-kumoun-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-156-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जु-जित्सु : अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी में होगा एशियन गेम्स का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जु-जित्सु : अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी में होगा एशियन गेम्स का ट्रायल
Sat, 10 Jun 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। चीन के हांगझोऊ शहर में इसी साल होने वाले एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 20 जून से जु-जित्सु खेल के ट्रायल आयोजित होंगे। इसमें एशियन और विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुके देशभर के 50 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।
प्रदेश में पहली बार जु-जित्सु मार्शल आर्ट खेल के एशियन गेम्स के ट्रायल आयोजित होंगे। इसके लिए जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने तैयारी पूरी कर ली है। देश के टॉप-50 खिलाड़ियों के ट्रायल के आधार पर एसोसिएशन की ओर से एशियन गेम्स में चुनिंदा महिला और पुरुष खिलाड़ियों को चार भार वर्गों (62, 67, 77, 85 किलोग्राम) में प्रतिभाग करवाया जाएगा। हल्द्वानी में होने वाले एक दिवसीय एशियन ट्रायल में रुद्रपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कमल सिंह और जयप्रकाश भी प्रतिभाग करेंगे। जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के महासचिव ऋषिपाल भारती ने बताया कि ट्रायल में सफल होने के बाद खिलाड़ियों को भारत सरकार की ओर से ट्रैक सूट, ब्लेजर, स्पोर्ट्स किट आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। बताया कि 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक चीन में एशियन गेम्स होंगे। इनमें जु-जित्सु समेत 40 खेल शामिल हैं।