फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jo Bole So Nihal slogan coined sky

जो बोले सो निहाल के नारों से गूंजा आसमान

Sun, 17 Jan 2016 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Sun, 17 Jan 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
Jo Bole So Nihal slogan coined sky

श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर आयोजित नगर कीर्तन में हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। जो बोले सो निहाल के नारों से आसमान गुंजायमान हो उठा।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह 12 बजे श्री गुरुद्वारा ननकाना साहिब से नगर कीर्तन आरंभ होकर किला मोहल्ला, सदर बाजार, एमपी चौक से रामनगर मार्ग, चीमा चौराहा, चामुंडा मंदिर चौराहा से स्टेडियम रोड होकर वापस श्री गुरुद्वारा ननकाना साहिब पहुंच कर देर शाम समाप्त हो गया। कीर्तन में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग पहुंचे थे। आगे आतिशबाजी करते लोग, वाहन पर बैठा एक श्रद्धालु नगाड़ा बजाकर नगर कीर्तन का आगाज कर रहा था।
विज्ञापन


इनके पीछे पंच प्यारों के कई जत्थे, करतब दिखा रहीं गदका पार्टियां, श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे सड़क बुहार रहे श्रद्धालु महिला-पुरुष, दशमेश पब्लिक स्कूल, श्रीगुरु नानक सेकेंड्री स्कूल, श्री गुरु नानक इंटर कालेज, सेंट हरदेव टेंपल और एजूकेशन कालेज, श्री गुरु नानक इंटर कालेज के छात्र की टोलियां चल रही थी। नगर कीर्तन के लिए तीन किलोमीटर लंबे रास्ते में कई स्वागत द्वार और जगह-जगह स्टाल लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कीर्तन में श्री गुरु द्वारा ननकाना सहिब के बाबा सुरेंद्र सिंह दिल्ली वाले, बाबा झिरमल सिंह, बाबा जोगा सिंह, बाबा लक्खा सिंह थे। एमपी चौक पर बाबा सुरेंद्र सिंह दिल्ली वाले ने विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, एएसपी कमलेश उपाध्याय को सरोपा भेंट किया। सीओ जीसी टम्टा और कोतवाल राजन लाल आर्य को भी सम्मानित किया गया। शांति के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था थी।

एएसपी कमलेश उपाध्याय नगर कीर्तन पर नजर रखे थी। सतनाम सिंह चीमा, लखविंदर सिंह छीना, गुरूबख्श सिंह, जगजीत सिंह कोहली, जसपाल सिंह कोहली नगर कीर्तन के साथ चल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed