फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jila Panchayat rudrapur

Udham Singh Nagar News: जिला पंचायत अध्यक्ष के पति केे खिलाफ शिकायत की जांच के आदेश

Tue, 21 Feb 2023 08:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 21 Feb 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
Jila Panchayat rudrapur
रुद्रपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार के खिलाफ की गई शिकायत पर पंचायती राज सचिव ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मामले की प्रारंभिक जांच के लिए डीएम को नामित किया। जांच आख्या शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

काशीपुर के भोगपुर निवासी और जिला पंचायत सदस्य विपिन कुमार ने 12 जनवरी को सचिव पंचायती राज को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सुरेश गंगवार पर बोर्ड बैठकों में भाग लेकर अनावश्यक हस्तक्षेप का आरोप लगाया था। विपिन ने इसे उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 का उल्लंघन और 2006 में हाईकोर्ट की ओर से दिए गए आदेश की अवमानना बताया था।
विज्ञापन

उन्होंने 10 बिंदुओं पर शिकायत की थी। इस शिकायती पत्र पर पंचायती राज सचिव नितेश कुमार झा ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम युगल किशोर पंत ने बताया कि शासन की ओर से जारी आदेशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed