फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jewelry Box

गहनों भरा बॉक्स उठा ले गईं बुर्कानशीं महिलाएं

Tue, 09 May 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गदरपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गदरपुर। Updated Tue, 09 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Jewelry Box
चोरों को गिरफ्तार करो - फोटो : अमर उजाला

गदरपुर। सर्राफा कारोबारी को बातों में उलझाकर आधा दर्जन बुर्कानशीं महिलाएं दुकान से गहनों भरा डिब्बा चुरा ले गईं। महिलाओं के जाने के बाद जेवरात चोरी होने का पता चला तो दुकानदार के होश उड़ गए, लेकिन तब तक महिलाएं चंपत हो चुकी थीं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें एक महिला डिब्बा चुराते हुए रिकार्ड हुई है, जिसके आधार पर पुलिस महिलाओं की तालाश में जुटी है।

विज्ञापन


सकैनिया रोड वार्ड नंबर तीन निवासी रमेश कुमार ढल्ला की सर्राफा बाजार में ढल्ला ज्वैलर्स नाम से दुकान है। रविवार दोपहर करीब एक बजे कुछ बुर्कानशीं महिलाएं खरीदारी के लिए दुकान पर आईं। रमेश कुमार ने उन्हें सोने-चांदी के जेवरात दिखाये। इस बीच कुछ और बुर्कानशीं महिलाओं ने दुकान में आकर रमेश कुमार ढल्ला से जेवरात दिखाने को कहा।
विज्ञापन


रमेश ने उन्हें भी जेवर दिखाने शुरू कर दिए। इस बीच एक महिला ने शोकेस में से जेवरात से भरा डिब्बा उठाकर अपने बुर्के में छिपा लिया। कुछ समय तक दुकान में बैठने के बाद सभी बुर्कानशीं महिलाएं दुकान से चली गईं। दुकान की साफ-सफाई के दौरान रमेश कुमार ढल्ला को करीब 250 ग्राम सोने के जेवराें से भरा डिब्बा गायब दिखा तो उनके होश उड़ गये। उन्होंने आसपास के दुकानदारों को घटना के बारे में बताया और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें एक महिला जेवरात से भरा डिब्बा उठाते हुए दिखी। रमेश कुमार ढल्ला ने पुलिस और व्यापार मंडल पदाधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया एवं सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष खैरातीलाल वर्मा के नेतृत्व में सर्राफा कारोबारियों ने थानाध्यक्ष प्रभात कुमार से मुलाकात कर महिलाओं की धरपकड़ की मांग की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष महामंत्री मनीष फुटेला, धर्मपाल वर्मा, मनमोहन वर्मा, शिवशंकर वर्मा, वीरेंद्र रस्तोगी, राजेंद्र वर्मा, मनजीत वर्मा, बल्देव राज, अशोक कुमार ढल्ला, विनोद वर्मा एवं सचिन बत्रा आदि व्यापारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed