फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   JCB roared on 22 shops made illegally in Kichha

किच्छा में अवैध रूप से बनाई गईं 22 दुकानों पर गरजी जेसीबी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
JCB roared on 22 shops made illegally in Kichha
धरने पर बैठे पूर्व विधायक शुक्ला को उठाते अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। किच्छा में पुराने अस्पताल परिसर में अवैध रूप से बनाई गईं 22 दुकानों को प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ध्वस्त करा दिया। साथ ही आवासीय भवनों को अगले आदेश तक की मोहलत दी। प्रशासन की इस कार्रवाई का कब्जेधारियों ने विरोध किया। साथ पूर्व किच्छा विधायक कार्रवाई का विरोध करते हुए जेसीबी के आगे धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि मामले के कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद कार्रवाई अनुचित है। इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2005 में गेंदा देवी और सुरजीत कामरा ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस रोड स्थित पुराने अस्पताल की 896 वर्ग मीटर भूमि की 30 साल के लिए अस्थायी लीज कराई थी। जिला पंचायत का आरोप है कि शासन ने बीती 26 जुलाई को अस्थायी लीज को निरस्त कर लीज धारकों को अस्पताल खाली करने के नोटिस दिए थे।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासन की टीम ने कब्जाधारियों को 12 घंटे के भीतर पुराने अस्पताल की बिल्डिंग व परिसर में बनी दुकानों को खाली करने का नोटिस दिया था। बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह टीम के साथ तीन जेसीबी लेकर पहुंचे तो वहां पर मौजूद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला इस कार्रवाई का विरोध करते हुए जेसीबी के आगे धरने पर बैठ गए। बाद में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा व सीओ ओमप्रकाश के समझाने पर वह धरने से उठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्ला ने आरोप लगाया कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने शासन में भी लीज दोबारा करने के मांग की है। ऐसे में परिवारों को घर निकालना उचित नहीं है। कब्जाधारियों ने कोर्ट के दस्तावेजों का हवाला देते कार्रवाई का विरोध किया। अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने कहा कि शासन से लीज निरस्त हो चुकी है। इस दौरान वहां पर हंगामा होता रहा। प्रशासन की टीम ने आवासीय भवनों में रहने वाले लोगों को कोर्ट के अगले आदेश तक रहने की मोहलत दे दी जबकि पुराने अस्पताल परिसर में बनाई गई अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि 22 दुकानों को ध्वस्त किया जा चुका है।

दबाव में नहीं आया प्रशासन
रुद्रपुर। प्रशासन की कार्रवाई का पूर्व विधायक शुक्ला ने विरोध कर प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन प्रशासन की टीम ने बगैर दबाव में आए कार्रवाई की। अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने कहा कि लीजधारकों को 89 क 6 वर्ग मीटर की लीज दी गई थी लेकिन उन्होंने अस्पताल परिसर की 2020 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा कर मकान व दुकानों का निर्माण कर दिया। इस दौरान कुछ कब्जाधारियों व महिलाओं ने विरोध किया लेकिन प्रशासन ने दुकानों के ध्वस्त कर दिया। संवाद

किच्छा में अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी मशीन।

किच्छा में अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी मशीन।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed