फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   JCB removes buildings built on NH-74

एनएच-74 पर बने भवनों पर चली जेसीबी

Wed, 06 Dec 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Wed, 06 Dec 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
JCB removes buildings built on NH-74
रुद्रपुर में किच्छा रोड पर होटल के सामने अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : Amar Ujala

एनएचएआई की टीम ने एनएच-74 की जद में आ रहे होटलों, मकानों और दुकानों पर जेसीबी चला दी। विरोध की आशंका के चलते भईपुरा से तीनपानी तक हाइवे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। एक स्थान पर कुछ लोगों ने लाल निशान मिटाकर कार्रवाई का विरोध भी किया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान लगी भीड़भाड़ से हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

मंगलवार अपरान्ह करीब 12 बजे एनएचएआई ने प्रशासन और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में भदईपुरा से तीनपानी तक एनएच-74 के दोनों तरफ एनएच की जद में आए निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। टीम ने सबसे पहले होटल ली केस्टल के आगे निर्माण को ध्वस्त किया। इसके बाद जनमिलन दूधियानगर के जलन मिलन केंद्र के अगले हिस्से को तोड़ा। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। लावलश्कर के साथ बढ़ती टीम को देखकर फड़ व ठेला व्यापारी अपनी दुकानें समेटकर भागने लगे। टीम ने एनएच के किनारे नालियों के ऊपर और किनारे सभी आवासीय भवनों और दुकानों के अगले हिस्सों को ध्वस्त कर दिया। भदईपुरा ऊर्जा निगम कार्यालय के पास कुछ लोगों ने नए मंदिर पर लगाये एनएचएआई के लाल रंग के निशान को मिटा दिया था। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। 

विज्ञापन


एनएचएआई के अधिकारियों ने मंदिर के हिस्से को अतिक्रमण की जद में बताकर दोबारा नापजोख की। निर्माण हटाने के बाद हाइवे के दोनों तरफ जल संस्थान की 100 व 200 एमएम की पाइप लाइनें बिछायी जाएंगी। सभी अतिक्रमणकारियों को एक दिसंबर को ही नोटिस जारी कर दिये गये थे। निर्माण हटाने के दौरान लोगों की भीड़भाड़ के चलते हाइवे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। टीम में एनएचआई के उप प्रबंधक अनुज कुमार, एसडीएम रोहित मीणा, प्रशिक्षु आईएएस नेहा मीणा, हेमंत जोशी, अरुण वर्मा, गल्फार कंपनी के संजय समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच -74 के दोनों तरफ अतिक्रमण के जद में आ रहे लोगों को एक दिसंबर को ही नोटिस जारी कर दिया गया था। भदईपुरा से तीनपानी तक एनएच के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसके बाद एनएच के दोनों तरफ जल संस्थान की पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। फिर एनएच निर्माण शुरू होगा। मंगलवार को दूधिया मंदिर से लेकर बंसल राइस मिल तक निर्माण तोड़े गए। जब तक पूरे निर्माण ध्वस्त नहीं होते, तब तक कार्यवाही जारी रहेगी। 
अनुज कुमार, उपप्रबंधक, एनएचएआई

मुआवजा कम मिलने की शिकायत की
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का पता चलने पर अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। कुछ अतिक्रमणकारियों ने देर से सूचना मिलने के कारण दुकानें नहीं हटायी थी। रेशमबाड़ी निवासी असगर ने भदईपुरा के साथ जलमिलन केंद्र के आगे रजाई-गद्दों की दुकान व मशीन लगायी थी। मशीन निकालने में देरी होने के कारण कुछ देर कार्रवाई रोकनी पड़ी। असगर ने कहा कि उसे अतिक्रमण हटाये जाने की सूचना नहीं थी। भदईपुरा निवासी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि एनएच के किनारे उनकी कपड़े की दुकान और आवास था, जिसे दो साल पहले ध्वस्त कर दिया था, लेकिन उन्हें मुआवजे के तौर पर सिर्फ डेढ़ लाख रुपये ही मिले। पांच भाइयों का परिवार अब पुराने मकान में असुविधाओं के बीच रहने को मजबूर है। भईदपुरा निवासी भगवान सिंह ने बताया कि एनएच किनारे उसकी वेल्डिंग की दुकान व आवास था। जिसका आधे से अधिक हिस्सा हाइवे में चला गया। उसे सिर्फ 88 हजार रुपये मुआवजा मिला। उन्होंने अधिक मुआवजे की मांग की।

होटल कारोबार को एसडीएम ने फटकारा
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक होटल कारोबारी ने दखल देते हुए एसडीएम रोहित मीणा को नसीहत दी। इस पर एसडीएम ने उसे फटकार लगा दी। उन्होंने होटल कारोबारी को सख्त चेतावनी दी। इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा।

विद्युत आपूर्ति बंद किए बगैर ट्रांसफार्मर से हटाया अतिक्रमण
टीम ने जेसीबी से एक होटल के आगे विद्युत ट्रांसफार्मर से अतिक्रमण हटाया, लेकिन आपूर्ति बंद नहीं की गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद एनएचएआई के एक अधिकारी ने ऊर्जा निगम को फोन आपूर्ति बंद करवायी।


खुद अतिक्रमण तोड़ने लगे लोग, दो दिन की मोहलत
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम को देखकर कुछ लोगों ने अतिक्रमण के जद में आ रहे अपने मकान के हिस्सों को घन मारकर तोड़ना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों ने अपनी फ्लेक्सी आदि स्वयं हटानी शुरू कर दी। एसएचएआई के उपप्रबंधक अनुज कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने निर्माण हटाने के लिए मोहलत मांगी थी। इस पर उन्हें दो दिन में निर्माण हटाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed