{"_id":"64b6e278df012daa35037214","slug":"jcb-could-not-destroy-the-british-era-bridge-khatima-news-c-236-1-ktm1001-456-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तैयारी के साथ जेसीबी आई, अंग्रेजों के जमाने का पुल नहीं ढहा पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तैयारी के साथ जेसीबी आई, अंग्रेजों के जमाने का पुल नहीं ढहा पाई
Wed, 19 Jul 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
खटीमा के नौसर स्थित लोहे के पुल को ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। डीएम उदयराज सिंह के निर्देश पर नौसर स्थित ब्रिटिशकाल के समय बने लोहे के पुल को ध्वस्त करने गई जेसीबी हिला तक नहीं पाई। हालांकि कई प्रयास के बाद पुल का कुछ हिस्सा ही टूट सका। इसके बाद टीम लौट आई। बताया गया कि अब कटर से पुल के एंगल को काटा जाएगा।
मंगलवार को एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से परवीन नदी के बहाव को अवरूद्ध कर रहे लोहे के पुल को मशीन से तोड़ने की कोशिश की। काफी देर तक टीम को सफलता नहीं मिल पाई। जेसीबी से लगातार प्रयास के बाद भी पुल टूटना तो दूर हिला तक नहीं।
हालांकि पुल का थोड़ा सा हिस्सा ही टूट सका। पुराने सीमेंट के साथ लाेहे के पुल को हटाने के लिए अब कटर का प्रयोग करना होगा।
एसडीएम बिष्ट ने बताया कि जेसीबी से पूरा पुल ध्वस्त नहीं हो सका। अब कटर से पुल के एंगल को काटा जाएगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण, मनीष पंत, अवर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग यशपाल आदि थे।