{"_id":"683765f0c6203d06f509d16b","slug":"jaspur-resident-cyber-thug-sent-to-legal-custody-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-127638-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए जसपुर निवासी साइबर ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए जसपुर निवासी साइबर ठग
Thu, 29 May 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 29 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। चेन्नई की ग्यारहवीं न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने साइबर ठगों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि बीते दिनों चेन्नई (तमिलनाडु) की साइबर क्राइम की पांच सदस्यीय टीम डीएसपी विनयागा मूर्ति के नेतृत्व में जसपुर आई थी। 26 मई को स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने चांद मस्जिद निवासी मोहम्मद वसीम (32) व नहर पार मोहल्ला नईबस्ती निवासी मोहम्मद दाऊद (22) को गिरफ्तार किया और उन्हें अपने साथ चेन्नई ले गई। दोनों आरोपियों ने डेढ़ फीसदी कमीशन 18 हजार 645 रुपये के लिए साइबर ठगी की। 12.43 लाख रुपये परिचित के खाते में मंगवाए और निकासी कर गैंग के सदस्यों को दे दिए।
चेन्नई पहुंची टीम ने बृहस्पतिवार को दोनों को चेन्नई की ग्यारहवीं न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें मजिस्ट्रेट ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। एसपी ने बताया कि साइबर क्राइम चेन्नई के डीएसपी विनयागा मूर्ति की ओर से उन्हें यह जानकारी मिली। संवाद