{"_id":"68dd88197d86d10a500cfd2b","slug":"jaspur-eo-honored-with-atal-nirmal-award-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-132994-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अटल निर्मल पुरस्कार से नवाजे गए जसपुर के ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अटल निर्मल पुरस्कार से नवाजे गए जसपुर के ईओ
Thu, 02 Oct 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। नगर पालिका के ईओ उदयवीर सिंह ने इसी पद पर भीमताल में रहते हुए अटल निर्मल नगर पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें मुख्य सेवक सदन देहरादून में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में नगर पालिका की श्रेणी में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
ईओ ने बताया कि बुधवार को सीएम ने उन्हें प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और 15 लाख रुपये का चेक दिया। इसके लिए उन्हें शहरी विकास निदेशालय से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह भीमताल के नगरवासियों की जागरूकता का परिणाम है। इस वर्ष जसपुर नगर पालिका की ओर से अव्वल आने के प्रयास किए जाएगें।
उनकी इस उपलब्धि पर पालिकाध्यक्ष मो. नौशाद, महेंद्र सिंह बिष्ट, कपिल कुमार, राजेश सिंह, अनिल जोशी, रिषभ कुमार, महेंद्र राही आदि ने बधाई दी।