{"_id":"63f7b8440c5c43d7d303de94","slug":"jaharkhurani-gang-rudrapur-news-c-8-1-62905-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नेपाली महिला जहरखुरानी का शिकार हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नेपाली महिला जहरखुरानी का शिकार हुई
Fri, 24 Feb 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। कुल्लू मनाली से बस से अपने घर नेपाल जा रही एक महिला जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गई। गिरोह के सदस्य नकदी और मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर महिला को पिपलिया चौराहे के निकट फेंककर फरार हो गए है।
बृहस्पतिवार सुबह पिपलिया मोड़ के निकट एक महिला बेहोशी की हालत में मिली तो लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में महिला विनीता (38) ने बताया कि वह नेपाल बरदिया बांसगड़ी की रहने वाली है और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नौकरी करती है। महिला के अनुसार वह कुल्लू से नेपाल के लिए रवाना हुई थी। उसके पास एक अटैची, बैग, मोबाइल और 18000 रुपये की नकदी थी। बताया कि वह हरिद्वार से रुपैडिया की बस में बैठी थी। रुद्रपुर में मिले दो नेपाली व्यक्तियों उसे विश्वास में लेकर कहा कि वह बाइक से महेंद्रनगर तक ले जाएंगे, जिससे वह जल्द घर पहुंच जाएगी। वह उनके साथ बैठ गई। रास्ते में उसे जूस पिलाया गया। उसके बाद उसे होश आया तो वह पिपलिया में सुनसान जगह पड़ी थी और उसका सारा सामान लेकर गायब हो गए। सीएचसी के डॉ. पंगरिया ने बताया कि महिला होश में आ चुकी है। वह जाने के लिए बोल रही थी लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने महिला को पुलिस के बिना भेजने से मना कर दिया।