{"_id":"6876abb8a824e14faf0fd4f2","slug":"iwc-honored-doctors-and-cas-for-their-excellent-work-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-129596-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आईडब्ल्यूसी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सकों और सीए को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आईडब्ल्यूसी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सकों और सीए को किया सम्मानित
Wed, 16 Jul 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। इनरव्हील क्लब (आईडब्ल्यूसी) के सदस्यों ने चिकित्सकों एवं सीए को सम्मानित किया। सम्मानित अतिथियों ने अपने अनुभवों को साझा कर आईडब्ल्यूसी का आभार जताया। सदस्यों ने अफजलगढ़ मार्ग स्थित एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान चिकित्सा दिवस को लेकर केक काटा गया। इसके बाद सरकारी अस्पताल के सीएमएस डाॅ. धीरेंद्र मोहन गहलोत, डाॅ. गौरव चौहान, डाॅ. अक्षत अग्रवाल, डाॅ. रुचिका चौहान एवं सीए नितिन अग्रवाल व रिया अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पर्यावरण संरक्षण के तहत एक-एक पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं एकाउंटेंट की किसी भी परेशानी में मदद का भरोसा दिया। वहां क्लब की अध्यक्ष रेनू गोयल, मीता अग्रवाल, संगीता शर्मा, ममता अग्रवाल, प्राची, मनीषा एवं डाॅ. छवि वर्मा आदि थीं।
विज्ञापन