फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Issuing of Aadhar Card is a Mess

आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग लगा रहे डाकघर व बैंकों के चक्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Issuing of Aadhar Card is a Mess
रुद्रपुर एसबीआई बैंक के आधार सेंटर में सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग डाकघर और बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। डाकघर में आधार कार्ड का काम ठप है, जबकि बैंकों में आधार कार्ड बनवाने के लिए भीड़ जुटी हुई है। इस कारण सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया जा रहा है। कई लोग कोरोना संक्रमण के खौफ से भी बैंकों में आधार कार्ड बनवाने नहीं पहुंच रहे हैं। भीड़ देखते ही बैरंग लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर मुख्य डाकघर स्थित आधार कार्ड सेंटर का जायजा लिया गया तो वहां आधार कार्ड से संबंधित कोई भी कामकाज होता नहीं दिखा। आधार कार्ड बनवाने आए लोग बैरंग लौट गए। कोई अपने छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनवाने पहुंचा तो कोई नौकरी करने के लिए आधार कार्ड बनवाने आया। जबकि इंदिरा चौक स्थित एसबीआई बैंक के आधार सेंटर का जायजा लिया गया तो वहां महिलाएं सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर रही थीं। कंप्यूटर तकनीकी दिक्कत होने के चलते एक आधार कार्ड बनाने के लिए 20 से 30 मिनट तक लोगों को रुकना पड़ रहा था। अधिक समय होने पर भी लोग बैरंग लौट जा रहे थे। रुद्रपुर मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर कुंदन लाल ने बताया कि आधार कार्ड खोलने के लिए अभी निर्देश नहीं मिले हैं। इस वजह से आधार कार्ड सेंटर ठप पड़ा है। बताया कि निर्देश मिलते ही आधार कार्ड सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज कराना है बेटी का नाम
सुबह 11 बजे ट्रांजिट कैंप से रुद्रपुर मुख्य डाकघर में पहुंचे अनिल कुमार ने बताया कि बेटी का नाम आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज कराना है, इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। आधार कार्ड नहीं बनने से बेटी को पोषाहार व विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी के लिए वारिस को बनाना है आधार कार्ड
सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर इंदिरा चौक स्थित एसबीआई बैंक के आधार सेंटर में आधार कार्ड बनवाने पहुंचे वारिस ने बताया कि वह करीब आठ बार आधार सेंटर के चक्कर लगा चुका है। कोरोना काल में घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उसे नौकरी करनी है लेकिन आधार कार्ड नहीं होने पर उसकी नौकरी नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed