{"_id":"5b3906e14f1c1b4d108b5482","slug":"isbt-construction-started-in-rudrapur-udhamsingh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में आईएसबीटी का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में आईएसबीटी का निर्माण कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में ग्रिल मशीन से गड्ढे बनाते कार्यदायी संस्था के कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में अंतरराज्जीय बस टर्मिनल बनने का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। टर्मिनल के नक्शे को विभिन्न विभागों से एनओसी मिलने के बाद जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर से टाउन प्लानर के हल्द्वानी स्थित मंडलीय कार्यालय भेज दिया है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले रुद्रपुर बस अड्डे से टिकट काउंटरों के आगे के ग्रिल उखाड़ने के बाद परिसर में नापजोख और अन्य कार्य शुरू कर दिए हैं।
रुद्रपुर बस स्टेशन के साथ ही काशीपुर और श्रीनगर (गढ़वाल) में कई वर्षों से अंतरराज्यीय बस टर्मिनल प्रस्तावित हैं, लेकिन अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का नक्शा और कुछ विभागों से एनओसी न मिल पाने के कारण अब तक यह कार्य लटका हुआ था। शासन की सख्ती के बाद अब टर्मिनल से जुड़े कार्यों में तेजी आनी शुरू हो गई है।
डीडीए ऊधमसिंह नगर ने नक्शे की कमियों को दूर कर अंतिम मंजूरी के लिए हल्द्वानी स्थित मंडलीय कार्यालय टाउन प्लानर भेजा है, जहां नक्शे को मंजूरी मिलना तय है। इसको देखते हुए कार्यदायी संस्था सीआरएस इंफ्रास्ट्रक्चर ने रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर कार्य शुरू कर दिया है। टिकट खिड़कियों के आगे लगाए गए ग्रिलों को उखाड़ दिया गया है। साथ ही रुद्रपुर स्टेशन परिसर में निर्माण को लेकर शुरुआती तैयारियों और नापजोख का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
अंतरराज्जीय बस टर्मिनल रुद्रपुर को 20 वर्ष के लिए पीपीपी मोड पर दिए जाने की तैयारी चल रही है। रोडवेज प्रबंधन को अपनी बसों की पार्किंग के लिए किराया देना पड़ेगा। इस संबंध में एआरएम श्रीराम कौशल कहते हैं कि आईएसबीटी के नक्शे को सभी विभागों से एनओसी मिल चुकी है।
आईएसबीटी के नक्शे को विभिन्न विभागों से एनओसी मिल चुकी है। प्राधिकरण कार्यालय में नक्शे की कमियों को दूर करके अंतिम मंजूरी के लिए हल्द्वानी टाउन प्लानर कार्यालय भेजा गया है। नक्शे को मंजूरी मिलनी तय है।
- आरएल भारती, जेई, जिला विकास प्राधिकरण, यूएस नगर।