{"_id":"68360aaf0f01ffbc68091577","slug":"irregular-e-rickshaws-removed-from-the-road-by-tying-them-with-rope-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-125225-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रस्सी से बांधकर सड़क से हटाए अनियमितता वाले ई-रिक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रस्सी से बांधकर सड़क से हटाए अनियमितता वाले ई-रिक्शे
Wed, 28 May 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 28 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में ई-रिक्शों को रस्सी से बांधकर ले जाती यातायात पुलिस।
रुद्रपुर। तीन पहिया वाहनों के संचालन में किस कदर अनियमितता चल रही है, इसका नजारा यातायात पुलिस और सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) के संयुक्त अभियान में देखने को मिला। नगर में बगैर परमिट, डीएल, फिटनेस के ई-रिक्शा चलते मिले। अनियमितता वाले ई-रिक्शों को रस्सी से बांधकर सड़क से हटाया गया।
यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्य और सीपीयू इंचार्ज गोधन सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को ई-रिक्शों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ई-रिक्शों में आरसी और परमिट न होने के मामले सामने आए। कई चालकों के पास लाइसेंस ही नहीं था। शोरूम से निकाले नए ई-रिक्शे भी बगैर रजिस्ट्रेशन के सवारी ढोते पकड़े गए। कई ई-रिक्शा चालकों ने कागजात घर पर होने की बात कही।
यातायात पुलिस और सीपीयू कर्मचारियों ने 44 ई-रिक्शों को रस्सी से बांधकर नगर निगम के पास स्थित यातायात पुलिस के अस्थायी सीज स्थल पहुंचा दिया। 35 ई-रिक्शा चालकों ने घर से वाहनों के कागजात मंगाकर प्रस्तुत किए। नौ ई-रिक्शा के कागजात प्रस्तुत न होने पर चालानी कार्रवाई के साथ ही सीज कर दिया गया। 35 ई-रिक्शा को चालान कर छोड़ दिया गया।