{"_id":"63f642ba9da4d806690339ac","slug":"interstate-vehicle-thief-gang-caught-eight-stolen-bikes-recovered-kashipur-news-c-8-1-62041-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, चोरी की आठ बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, चोरी की आठ बाइक बरामद
Wed, 22 Feb 2023 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 22 Feb 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
नशे के लिए करते थे बाइक चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, उत्तराखंड और यूपी के शहरों से चोरी करते थे बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह पकड़ा है। गिरोह के तीन आरोपियों से आठ बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी हैं। नशे की पूर्ति के लिए ये उत्तराखंड और यूपी के अलग-अलग शहरों से बाइक चुराते थे।
बुधवार को कुंडा थाने में एसपी अभय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने 20 फरवरी को शादी से बाइक चोरी का केस दर्ज कराया था। मंगलवार को चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की है। इसके अलावा सात अन्य बाइक भी चोरी कर छिपाई गई हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर इन्हें बरामद किया। आरोपियों में ग्राम पूरनपुर नादेही निवासी नितिन कुमार उर्फ विक्की, गौतम कुमार और ग्राम बैलजूड़ी निवासी जैनूल आबदीन हैं। तीनों पर उत्तराखंड और यूपी के कई थानों में चोरी के केस दर्ज हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर कोर्ट के आदेश पर जेल दाखिल किया गया।