{"_id":"5e1384088ebc3e87d46893e6","slug":"interstate-prize-thug-arrested-sitarganj-news-hld3685392177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय इनामी ठग को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय इनामी ठग को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। पुलिस ने ठगी के मामले में आठ माह से फरार 500 रुपये के ईनामी को बरेली स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी पर नानकमत्ता सहित बरेली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी के अपराधों की कुंडली खंगाल रही है।
सोमवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने बरेली के सुभाष नगर निवासी मयूर को उसके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष भट्ट ने बताया कि आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ बीते 25 अप्रैल को सितारगंज की वार्ड सात निवासी मूर्ति देवी पत्नी सत्यनारायण को झांसे में लेकर उसकी सोने की चेन व अंगूठी ठग कर फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 379 के तहत मामला दर्ज किया था। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने बरेली निवासी मुजाहिद और राम कुमार गुप्ता को ठगी का माल समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मयूर तब से ही फरार था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार मयूर के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित कई मामले बरेली के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी इससे पूर्व भी उत्तराखंड के कई थानों में पंजीकृत आरोपों में जेल जा चुका है। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर जाएगी। पुलिस टीम में एसआई अवनीश कुमार, एसआई ललित चौधरी, कांस्टेबल रोहित गोस्वामी, कांस्टेबल वोबिंदर कुमार आदि शामिल थे।