{"_id":"69af236b4d558011e103b9ae","slug":"international-womens-day-celebrated-at-community-science-college-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-138228-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित
Tue, 10 Mar 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की एनएसएस इकाई तथा डा. आंबेडकर चेयर की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दाैरान महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए गतिविधियां आयोजित हुई।
विद्यार्थियों ने महिला सशक्तीकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका, प्रेरणादायक महिला नेतृत्व तथा लैंगिक समानता का महत्व जैसे विषयों पर भाषण प्रस्तुत किए।
महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डा. अल्का गोयल ने कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. संध्या रानी ने भी विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना की। संवाद