फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   intelligent the enhanced value, respected by Amar Ujala

मेधावियों ने बढ़ाया मान, अमर उजाला ने किया सम्मान

Fri, 24 Jun 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 24 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 intelligent the enhanced value, respected by Amar Ujala
उपहार - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल के आडिटोरियम में बृहस्पतिवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी और अमर उजाला के संयुक्त प्रयास से शहर के होनहार छात्र-छात्राओं को जब उनकी मेहनत का सम्मान मिला तो सभी के चेहरे खुुुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने सम्मान पाकर अमर उजाला को थैंक्स कहा। 

विज्ञापन


इस दौरान लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें जेसीज स्कूल की कीर्ति अरोरा ने प्रथम स्कालरशिप के तहत 15 हजार रुपये का इनाम जीता, वहीं द्वितीय ड्रा में रुद्रपुर के भानुप्रताप मेमोरियल स्कूल के पारस कोली को दस हजार रुपये और जेसीज के ही अमित गुणवंत ने पांच हजार रुपये की स्कालरशिप जीती। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, विशिष्ट अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल और जेसीज पब्लिक स्कूल के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर थे। इस दौरान एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने कहा कि बच्चों को अपने भविष्य के लिए हमेशा ऊंची उड़ान उड़नी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला और तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए यह एक बेहतर प्लेटफार्म है, जहां से बच्चों में आगे बढ़ने की सोच भी पैदा होती है। विशिष्ट अतिथि शहर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि बच्चों को अपना बेहतर कैरियर अपनी पढ़ाई के दौरान ही तय करना होता है, इसलिए आज अमर उजाला ने जो मंच बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए दिया है वह सराहनीय है। 

विधायक ठुकराल ने कहा कि अपने माता-पिता, गुरुजनों और स्कूल का नाम रोशन बच्चे ही करते हैं, बच्चों की प्रतिभा को इस तरह का सम्मान समय-समय पर मिलना चाहिए। जेसीज के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बच्चों में मुकाम छूने का जज्बा भरा। उन्होंने कहा कि आज जिस संस्था के आडिटोरियम में सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं पहुंची हैं उसी संस्थान ने यहां से देश को तीन आईएएस, आईपीएस और सैकड़ों पीसीएस अधिकारी दिए हैं। 

उन्होंने भी बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना के साथ अमर उजाला भी आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रवि जैन ने किया। इस दौरान अमर उजाला की इवेंट इंचार्ज रिचा यादव सहित तीर्थंकर युनिवर्सिटी के तमाम अधिकारी मौजूद थे। 

रजिस्ट्रेशन के लिए बच्चों में दिखा उत्साह

जैसे ही शहर के बच्चों को अमर उजाला अखबार के माध्यम से पता चला कि बृहस्पतिवार को जेसीज स्कूल में ही अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान का रजिस्ट्रेशन हो रहा है तो बच्चे दोपहर से ही स्कूल में पहुंचने शुरू हो गए। शाम साढ़े तीन बजे तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले बच्चों में भारी उत्साह था। छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ स्कूल के आडिटोरियम गेट पर उमड़ पड़ी। देखते ही देखते शाम चार बजे तक सैकड़ों बच्चों की भीड़ से आडिटोरियम भर गया।


जेसीज के शिक्षकों ने निभाई अहम भूमिका

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में बृहस्पतिवार को अवकाश होने के बावजूद जेसीज पब्लिक स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित समस्त स्टाफ ने भी अपनी विशेष भूमिका निभाई। जहां बच्चों के बैठने से लेकर भीषण गर्मी में जलपान का पुख्ता इंतजाम किया गया वहीं टापर्स भी बच्चों को बेहतर भविष्य के टिप्स देते नजर आए। स्कूल प्रबंधन ने अतिथिगणों का भरपूर सम्मान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed