{"_id":"698f7e2223d671c2740453a0","slug":"instructions-to-make-adequate-arrangements-in-the-centers-for-the-preparation-of-board-exams-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-139239-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश
Sat, 14 Feb 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था करने में जुट गया है। काशीपुर समेत जिले में करीब 39,000 विद्यार्थी पंजीकृत है।
मुख्य शिक्षाधिकारी कुंवर सिंह रावत ने बताया कि 21 फरवरी से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं होना प्रस्तावित हैं। इसके लिए जिले में 110 केंद्र हैं और व्यवस्थापकों की नियुक्ति कर दी है। छात्रसंघ संख्या अधिक होने के कारण 37 केंद्र संवेदनशील हैं। 18 फरवरी को जिले में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक होगी। उन्हें परीक्षाएं शांति पूर्वक संपन्न कराने, केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था करने आदि के निर्देश दिए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर दूसरे विद्यालय का एक कस्टोडियन तैनात रहेंगे। जिले में 10वीं में 21,362 और 12वीं में 18,562 विद्यार्थी पंजीकृत है। इनमें से काशीपुर में करीब 7000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में फर्नीचर पर्याप्त है। यदि किसी स्कूल में फर्नीचर कम होगा तो पास के स्कूल से पूरा कर दिया जाएगा।